• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / हिन्दी जीवनी / भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिन्धु की बायोग्राफी

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिन्धु की बायोग्राफी

September 13, 2017 By Prakash Singh 2 Comments

पी. वी. सिन्धु की बायोग्राफी  P. V. Sindhu Biography In Hindi

Table of Contents

बैडमिंटन में भारत को ओलम्पिक में सिल्वर और ब्रांज पदक दिलाने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिन्धु पर आज पूरा भारत देश गर्व करता है. हमारे देश में खेल में कई प्रतिभाये सामने आई है जिसमे पी. वी. सिन्धु भी शामिल है. P. V. Sindhu भारत की एक उभरती हुई महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. इनका पूरा नाम पुसरला वेंकट सिन्धु है.

सिन्धु एक विश्व महिला वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. सिन्धु ओलम्पिक खेलों में भारत के लिये एकल वर्ग में रजत पदक जितने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. सिन्धु भारत की नेशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं. 2016 सिन्धु ने चीन ओपन का खिताब आपने नाम किया था. सिन्धु राईट हैण्ड से खेलती हैं.

P. V. Sindhu Biography In Hindi

पी. वी. सिन्धु की बायोग्राफी, P. V. Sindhu Biography In Hindi, Sindhu ki jivani, Sindhu life essay hindi, Sindhu history bio hindi, badminton player Sindhu,बैडमिंटन खिलाड़ी, पी. वी. सिन्धु, P. V. Sindhu , P. V. Sindhu  ki photo, P. V. Sindhu  jpg, P. V. Sindhu ki pic

P. V. Sindhu

पी.वी. सिन्धु का जन्म – 5 जुलाई 1995, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश
पी.वी. सिन्धु का पूरा नाम – पुसरला वेंकट सिन्धु
पी.वी. सिन्धु की शिक्षा – 12वीं हैदराबाद से
पी.वी. सिन्धु के पिता का नाम – पी. वी. रमण पूर्व बालीबाल खिलाड़ी
पी.वी. सिन्धु की माता का नाम – विजया पूर्व बालीबाल खिलाड़ी
पी.वी. सिन्धु को सम्मान – भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार
पी.वी. सिन्धु के भाई-बहिन – एक बहिन. पी. वी. दिव्या
पी.वी. सिन्धु का वर्तमान निवास – हैदराबाद, भारत
पी.वी. सिन्धु की ऊंचाई – 5 फीट 10.5 इंच (1.79 मीटर)
पी.वी. सिन्धु के वर्तमान बैडमिंटन कोच – पुलेला गोपीचन्द्र
पी.वी. सिन्धु सोशल मीडिया में – सोशल मीडिया में सिन्धु 2016 में रियो ओलम्पिक में फाइनल तक जाने में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किये जाने वाली खिलाड़ी बन गयी थीं.

पी.वी. सिन्धु का बचपन और शुरूआती जीवन

पी वी सिन्धु का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था. इनका जन्म 5 जुलाई सन 1995 को हुआ. इनके पिता और माता दोनों वालीबाल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं. इनके पिता को 2000 में भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. सिन्धु ने अपने गुरु पुलेला गोपीचन्द्र से बैडमिंटन के गुर सीखें हैं और बैडमिंटन को अपना एक करियर चुना.

पी.वी. सिन्धु का कैरियर

इंटरनेशनल स्तर पर सिन्धु ने श्रीलंका में आयोजित 2009 में जूनियर एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था. उसके बाद ईरान में 2010 में बैडमिंटन चेलेन्ज के एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. 2010 में ही सिन्धु ने मेक्सिको में आयोजित जूनियर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वाटर्स फाइनल तक खेला. 2012 में सिन्धु ने सुपर सीरिज टूर्नामेंट लंदन ओलंपिक चीन की गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी ली जेराऊ को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. सिन्धु ने 2013 में दिसम्बर में भारत की 78वी सीनियर नैशनल का खिताब जीता था.

पी. वी. सिंधु रियो ओलम्पिक 2016 (P V Sindhu Rio Olympic)

2016 में पी. वी. सिन्धु ने ब्राजील के रियो जेनेरियो में आयोजित किये गये ग्रीष्मकालीन खेलो ओलम्पिक में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था और एकल खिताब में पहुँचने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बनी थी. फाइनल में सिन्धु का मुकाबला विश्व की प्रथम खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मैरिन के साथ हुआ. लेकिन सिन्धु आखिरी समय में कोई खास कमाल नहीं कर पायी और हार गई. उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था.

पी. वी. सिंधु टोक्यो ओलम्पिक 2020 (P V Sindhu Tokyo Olympic)

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में पी.वी. सिन्धु ने एक बार फिर देशवासियों का नाम रोशन किया और भारत के लिए ब्रांज मेडल जीत के लायी. सिन्धु भारत के लिए इस बार जहाँ ब्रांज मैडल जीत के लायी वही 2016 के रियो ओलम्पिक में उन्होंने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था.

पी. वी. सिन्धु को सम्मान और शौहरत

  • भारत सरकार की तरफ से पद्दम श्री और अर्जुन पुरस्कार.
  • भारतीय बैडमिंटन समिति की ओर से 10 लाख.
  • मलेशिया मास्टर्स में जीत के लिये भारतीय बैडमिंटन की तरफ से 5 लाख.
  • तेलंगाना राज्य की ओर से जमीन और 5 करोड़ रुपये राज्य का नाम रोशन करने के लिये.
  • 3 करोड़ आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से जमीन और नौकरी.
  • दिल्ली सरकार की तरफ से 2 करोड़.
  • 50 लाख हरियाणा सरकार द्वारा.
  • 50 लाख मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से.
  • जिला बैडमिंटन समिति की ओर से बीएमडब्ल्यू कार भेट.

आइये जानते है पी.वी. सिन्धु से जुड़े हुए कुछ ख़ास सवाल और उनके जवाब

सवाल : पी. वी. सिन्धु का पूरा नाम क्या है ?
जवाब : पी. वी. सिन्धु का पूरा नामपुसरला वेंकट सिन्धु है.

सवाल : पी. वी. सिन्धु का जन्म कब हुआ ?
जवाब : पी. वी. सिन्धु का जन्म 5 July, 1995 को हुआ था.

सवाल : पी. वी. सिन्धु का निवास ?
जवाब : पी. वी. सिन्धु हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में रहती है.

सवाल : पी. वी. सिन्धु की उम्र कितनी है ?
जवाब : पी. वी. सिन्धु 26 वर्ष है.

सवाल : पी. वी. सिन्धु के पिता का नाम क्या है ?
जवाब : पी. वी. रमण पूर्व बालीबाल खिलाड़ी

सवाल : पी. वी. सिन्धु के माता का नाम क्या है ?
जवाब : विजया पूर्व बालीबाल खिलाड़ी

सवाल : पी. वी. सिन्धु के पति का नाम क्या है ?
जवाब : पी. वी. सिन्धु की अभी शादी नहीं हुई है.

सवाल : पी. वी. सिन्धु के कोच कौन है ?
जवाब : पी. वी. सिन्धु के कोच पुल्लेला गोपीचंद है.

सवाल : रैकेट खेलों में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?
जवाब : इनका नाम है साइना नेहवाल.

निवेदन- आपको P. V. Sindhu Biography In Hindi / पी. वी. सिन्धु की बायोग्राफी व जीवनी आर्टिकल कैसा लगा हमे अपना कमेंट करे और हमारी साईट के बारे में अपने दोस्तों को जरुर बताये.

@ हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे. आप हमसे Youtube पर भी जुड़ सकते है. हमारी और पोस्ट पढने के लिए नीचे Related Post जरुर देखे.

Similar Articles:

  1. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लेख
  2. महान विद्वान आचार्य चाणक्य की जीवनी ! Great Chanakya In Hindi
  3. हार्दिक पांड्या की जीवनी और सफलता की कहानी
  4. भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी
  5. अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधी की जयंती पर विस्तृत निबंध

About Prakash Singh

Hello Friends, I am Prakash Singh.. I am Write OF Mostaly In Biography And History. I Love TO Share My View To Others. So This Way Its My Small Step.. If You Like The Topics Of Biography And History.. You Can Read Our Many Post Of This Topics..Read Hindi Biography

Comments

  1. simpa says

    July 19, 2019 at 6:06 pm

    Good information sir

  2. Ajay Shinde says

    November 23, 2017 at 7:39 am

    Very nice.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com