भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिन्धु की बायोग्राफी – P. V. Sindhu Biography In Hindi
बैडमिंटन में भारत को रजत पदक दिलाने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिन्धु पर आज पूरा भारत देश गर्व करता है. हमारे देश में खेल में कई प्रतिभाये सामने आई है जिसमे पी. वी. सिन्धु भी शामिल है. P. V. Sindhu भारत की एक उभरती हुई महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. इनका पूरा नाम पुसरला वेंकट सिन्धु है.
सिन्धु एक विश्व महिला वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. सिन्धु ओलम्पिक खेलों में भारत के लिये एकल वर्ग में रजत पदक जितने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. सिन्धु भारत की नेशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं. 2016 सिन्धु ने चीन ओपन का खिताब आपने नाम किया था. सिन्धु राईट हैण्ड से खेलती हैं.

पी. वी. सिन्धु
जन्म – 5 जुलाई 1995, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, भारत
पूरा नाम – पुसरला वेंकट सिन्धु
शिक्षा – 12वीं हैदराबाद से
पिता का नाम – पी. वी. रमण पूर्व बालीबाल खिलाड़ी
माता का नाम – विजया पूर्व बालीबाल खिलाड़ी
सम्मान – भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार
भाई-बहिन – एक बहिन. पी. वी. दिव्या
वर्तमान निवास – हैदराबाद, भारत
ऊंचाई – 5 फीट 10.5 इंच (1.79 मीटर)
वर्तमान बैडमिंटन कोच – पुलेला गोपीचन्द्र
सोशल मीडिया में – सोशल मीडिया में सिन्धु 2016 में रियो ओलम्पिक में फाइनल तक जाने में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किये जाने वाली खिलाड़ी बन गयी थीं.
पी. वी. सिन्धु का बचपन और शुरूआती जीवन :
पी वी सिन्धु का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था. इनका जन्म 5 जुलाई सन 1995 को हुआ. इनके पिता और माता दोनों वालीबाल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं. इनके पिता को 2000 में भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. सिन्धु ने अपने गुरु पुलेला गोपीचन्द्र से बैडमिंटन के गुर सीखें हैं और बैडमिंटन को अपना एक करियर चुना.
पी. वी. सिन्धु का कैरियर :
इंटरनेशनल स्तर पर सिन्धु ने श्रीलंका में आयोजित 2009 में जूनियर एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था. उसके बाद ईरान में 2010 में बैडमिंटन चेलेन्ज के एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. 2010 में ही सिन्धु ने मेक्सिको में आयोजित जूनियर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वाटर्स फाइनल तक खेला. 2012 में सिन्धु ने सुपर सीरिज टूर्नामेंट लंदन ओलंपिक चीन की गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी ली जेराऊ को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. सिन्धु ने 2013 में दिसम्बर में भारत की 78वी सीनियर नैशनल का खिताब जीता था.
रियो ओलम्पिक 2016 :
2016 में पी. वी. सिन्धु ने ब्राजील के रियो जेनेरियो में आयोजित किये गये ग्रीष्मकालीन खेलो ओलम्पिक में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था और एकल खिताब में पहुँचने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बनी थी. फाइनल में सिन्धु का मुकाबला विश्व की प्रथम खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मैरिन के साथ हुआ. लेकिन सिन्धु आखिरी समय में कोई खास कमाल नहीं कर पायी और हार गई. उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था.
पी. वी. सिन्धु को सम्मान और शौहरत :
भारत सरकार की तरफ से पद्दम श्री और अर्जुन पुरस्कार.
भारतीय बैडमिंटन समिति की ओर से 10 लाख.
मलेशिया मास्टर्स में जीत के लिये भारतीय बैडमिंटन की तरफ से 5 लाख.
तेलंगाना राज्य की ओर से जमीन और 5 करोड़ रुपये राज्य का नाम रोशन करने के लिये.
3 करोड़ आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से जमीन और नौकरी.
दिल्ली सरकार की तरफ से 2 करोड़.
50 लाख हरियाणा सरकार द्वारा.
50 लाख मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से.
जिला बैडमिंटन समिति की ओर से बीएमडब्ल्यू कार भेट.
निवेदन- आपको All information about P. V. Sindhu in Hindi – P. V. Sindhu Ki Jivani / पी. वी. सिन्धु की बायोग्राफी व जीवनी आर्टिकल कैसा लगा हमे अपना कमेंट करे और हमारी साईट के बारे में अपने दोस्तों को जरुर बताये.
@ हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे. आप हमसे Youtube पर भी जुड़ सकते है. हमारी और पोस्ट पढने के लिए नीचे Related Post जरुर देखे.
Good information sir
Very nice.