• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / हिन्दी निबन्ध / आधुनिकीकरण क्या है आधुनिकीकरण के लाभ और हानि

आधुनिकीकरण क्या है आधुनिकीकरण के लाभ और हानि

September 8, 2021 By Surendra Mahara 1 Comment

आधुनिकीकरण क्या है ? आधुनिकीकरण के लाभ और हानि

Table of Contents

मुझे उम्मीद है कि आपने अपनी जिंदगी में आधुनिकीकरण शब्द जरूर सुना होगा, जिसका अर्थ शब्द से ही मिलता जाता है – आधुनिक विकास की प्रक्रिया। आज हम इस आर्टिकल में आधुनिकीकरण क्या है ? और आधुनिकीकरण के लाभ और हानि के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे ।

आधुनिकीकरण क्या है, आधुनिकीकरण के लाभ और हानि,Aadhunikikaran par nibandh,Aadhunikikaran ke fayde aur nuksan, modernization essay in hindi

आधुनिकीकरण के लाभ और हानि

आधुनिकीकरण क्या है ?

जैसा की मैने आपको बताया कि इसके शब्द से ही पता चलता है कि इसका अर्थ आधुनिक विकास प्रक्रिया है। मतलब आधुनिकीकरण एक सतत और लगातार होने वाली प्रक्रिया है, जिसके द्वारा किसी भी क्षैत्र में विकास होता है। इस शब्द का सबसे पहला प्रयोग पश्चिमी समाजों में किया गया था।

उस तत्कालीन यूरोपीय समाज में पुनर्जागरण एव औद्योगीकरण की वजह से पश्चिमी समाजों में तीव परिवर्तन देखने को मिले, जिससे समाज में भिन्नता दिखने लगी, मतलब एक तरफ परंपरागत समाज बना तो दूसरी नयी पहचान के साथ आधुनिक समाज बना। इसके बाद से आधुनिकीकरण शब्द का गठन हुआ।

आधुनिकीकरण की परिभाषा

कुछ महत्वपूर्ण कथनों के आधार पर यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है, जिससे परंपरागत समाज या किसी भी स्थान को उन्नत और आर्थिक रूप अच्छा बनाना और यह राजनेतिक रूप से स्थिर सामाजिक परिवर्तन की ओर ले जाता है। इस परिवर्तन के बाद पुराने और नये समाज में स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है। यह एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया होती है, जो कृत्रिम और प्राकृतिक दोनों प्रकार के होते है।

आधुनिकीकरण की परिभाषा (Aadhunikikaran ki paribhasha) अनेक मतों के आधार पर अलग- अलग दी गयी है और ये मत अलातास, श्यामाचरण दुबे, डेनियल लर्नर और सी.ई. ब्लैक के द्वारा दिये गये हैं।

आधुनिकीकरण की विशेषताएं (Features of modernization in Hindi)

इसकी निम्न विशेषताएं होती हैं –

1. समाज में रूढ़िवादी परंपराओं और कुप्रथाओं को समाप्त कर विकास करने में राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों महत्वपूर्ण योगदान है।

2. आधुनिकीकरण का दूसरा पहलू शिक्षा ही होता है, जिससे आधुनिकता जन्म लेती है।

3. नागरिकों की जनंसख्या का आकार और जटिलता भी तीव्र आधुनिकीकरण के लिए उतरदायी होती है।

4. संरचनात्मक विभेदीकरण एवं परिवर्तन से पूर्व विद्यमान आर्थिक एवं सामाजिक संगठनों का नया रूप तैयार होता है।

5. समाज में परम्परागत सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक तत्वों को त्यागकर आधुनिकता लायी जा सकती है।

6. सामाजिक विभेदीकरण से सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक में जटिलता क्रमश: जटिलता बढ़ती है।

7. आधुनिकीकरण के विस्तार के साथ अंतराष्ट्रीय क्षैत्रों में सहयोग एवं सगठन स्थापित होते है, जैसे – राष्ट्रसंघ एव संयुक्त राष्ट्रसंध।

संक्षिप्त में आधुनिकीकरण की विशेषताएं :

  1.  यह एक सतत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
  2. आधुनिकीकरण एक लंबी और जटिल प्रक्रिया होती है।
  3. यह क्रांतिकारी प्राकर की प्रक्रिया भी होती है।
  4. आधुनिकीकरण एक गतिशील और अपरिवर्तनीय प्रक्रिया है।
  5.  पारंपरिक तत्वों को तकनीकी और वैज्ञानिक तरीको से नये रूप में पेश किया जा सकता है।
  6. आधुनिकीकरण प्रक्रिया नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रकार की होती है।

आधुनिकीकरण में शिक्षा की भूमिका क्या है ?

संसार, देश, राज्य या शहर आदि में विकास शिक्षा का ही योगदान है, इसके द्वारा ही आधुनिकता आ सकती है। यह बात हमारे देश भारत पर भी लागु होती है कि अगर पूरे देश में शिक्षा फैल जाती है, तो हमारा देश भी एक आधुनिक देश होगा। आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा ही है, और इसके बाद आर्थिकता आती है।

बिना शिक्षा के हम सिर्फ पैसों से विकास नही कर सकते है। शिक्षा से विकास करने में सहायता मिलती है, जिससे हम आधुनिकीकरण को अपना पाते हैं। एक शिक्षा ही रास्ता है, जो कृषि, चिकित्सा तथा प्रबंधन आदि क्षेत्रो में विकास करता है। आधुनिकीरण में पुरानी चीजों को छोड़ा जाता है, जबकि शिक्षा के द्वारा आधुनिकीकरण के साथ-साथ पूरानें मूल्य को भी जोड़ा जाता है।

आधुनिकीकरण और शिक्षा के उद्देश्य क्या है

शिक्षा के साथ आधुनिकीकरण के अनके उद्देश्य हैं, जैसे –

  • शिक्षा द्वारा तर्कपूर्ण चिंतन किया जा सकता है।
  • इससे नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास होता है।
  • शिक्षा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लाती है।
  • यह नेतृत्व गुणों का विकास करती है।
  • इससे मनुष्य की बौद्धिक और कौशलों का विकास होता है।
  • शिक्षा के साथ आधुनिकीकरण एक आदर्श विकास प्रक्रिया है।
  • इससे प्रजातान्त्रिक नागरिकता बढ़ती है।
  • समाज में होने वाले परिवर्तन हितकारी होते हैं।
  • शिक्षित आधुनिकता राष्ट्रियता और अन्तराष्ट्रियता की भावना में विकास करती है।

आधुनिकीकरण के लाभ और हानि (Modernization Advantage and Disadvantage in Hindi)

अब हम इसके लाभ और हानि के सभी पहलुओं को देखेंगे।

आधुनिकीकरण के लाभ (Modernization Advantage)

  • आधुनिकता के साथ तकनीकी का विकास होता है, और तकनीकी से अनंत सुविधाओं का विकास होता है।
  • आधुनिकीकरण के द्वारा वैश्वीकरण भी बढ़ता है, मतलब एक देश अन्य देश के साथ मिलकर विकास को प्रोत्साहित करता है।
  • इसके द्वारा शैक्षणीक विकास होता है और शिक्षा के द्वारा अंनत नये बदलाव लाये जा सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया के साथ स्वास्थ्य जीवन शैली में भी लगातार सुधार आ रहा है, जिससे विकास भी बढ़ रहा है।
  • आधुनिकता के साथ समाज हाई एंड स्मार्ट सिस्टम अपनाता है, और स्वतंत्र बनता जाता है।
  • आधुनिकीकरण का सबसे महत्वपूर्ण रोल संसार को जीवित रखने का होता है, मतलब बिना इसके जीवन की कल्पना नही की जा सकती है।
  • इसके द्वारा हमें आनंद के साथ नवीनतम और अग्रिम जीवन शैली मिलती रहती है।
  • यह हमारे ज्ञान में लगातार वृद्धि करता है।
  • इसके जरिए पूरा संसार नए वातावरण के अनुकुल बनाता जाता है, और स्वयं को जीवित रखता है।

आधुनिकीकरण की हानियाँ / नुकसान (Modernization disadvantages)

  • इस आधुनिकीकरण प्रक्रिया में कई अच्छी चीजे बदल जाती है।
  • कई बार ऐसे बदलाव आते है, जो समाज पर खतरा लेकर आते है।
  • एक सीमा से अधिक आधुनिकीकरण प्रकृति के लिए खतरा बन जाता है, अर्थात् पर्यावरण संकट बढ़ रहा है।
  • लगातार तीव्र आधुनिकीकरण से जीवन कृत्रिम बन रहा है, और पृथ्वी के जीवन पर संकट बढ़ रहा है।
  • इससे वैश्वीकरण घरेलू व्यापार समाप्त हो रहे है, इसके स्थान पर मशीने आ रही है।
  • आधुनिकीकरण से लगातार तापीय उत्सर्जन और प्रदूषण बढ़ रहा है।
  • हमारी आधुनिकीकरण की प्रक्रिया इतनी अच्छी नही है कि वह अभूतपूर्व खतरों को रोक सके।
  • इस प्रक्रिया में हो रहे प्रयोग वृद्धि, रासायनिक क्रांति और उत्परिवर्तन गतिविधियों से कई सूक्ष्मजीवों और वायरस को जन्म दिया जाता है, जिसका ताजा उदाहरण कोरोना वायरस है।
  • आधुनिकीकरण की एक विडंबना है कि एक तरफ विकास हुआ है तो दूसरी तरफ वर्ग-भेद, गरीबी और भुखमरी बढ़ी हैं।
  • इसकी तीव्र प्रक्रिया में आधुनिक मूल्यों और पारम्परागत मूल्यों के बीच द्वंद्व हो जाते हैं।

Conclusion (निष्कर्ष)

आधुनिकीकरण प्रक्रिया अच्छी है, लेकिन यह प्रक्रिया एक सीमा में होनी चाहिए और शिक्षा के साथ होनी चाहिए ।

यह भी जरुर पढ़े –

  1. आपदा क्या है आपदा में बचाव के तरीके
  2. बजट क्या है बजट का उद्देश्य

तो दोस्तों यह लेख था आधुनिकीकरण क्या है ? आधुनिकीकरण के लाभ और हानि,modernization essay in hindi. यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो कमेंट करें। अपने दोस्तों और साथियों में भी शेयर करें ।

@ आप हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे ताकि आप ऐसे अच्छे आर्टिकल आसानी से पा सको.

Similar Articles:

  1. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बेस्ट हिंदी स्पीच
  2. जल प्रदूषण के कारण एवं निवारण
  3. पुरी जगन्नाथ धाम का इतिहास Puri Jagannath Temple History In Hindi
  4. परिश्रम का महत्त्व व फायदे पर निबंध
  5. बसंत पंचमी का त्यौहार पर निबंध Basant Panchami In Hindi

Comments

  1. Kayra says

    August 17, 2022 at 8:04 pm

    acha h, bas ek cheez, agar aap isko aur describe and elaborate karo toh ye aur acha ho jayega. Helped me for my exam prep, thanks!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com