• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / All post / 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बेस्ट हिंदी स्पीच

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बेस्ट हिंदी स्पीच

January 20, 2020 By Surendra Mahara 3 Comments

26 जनवरी पर बेस्ट हिंदी स्पीच 26 January Republic Day Speech In Hindi

Table of Contents

26 January Republic Day Speech In Hindi

भारत में हर साल 26 जनवरी को “ गणतंत्र दिवस ” मनाया जाता है। यह भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। भारत में दो राष्ट्रीय पर्व बहुत महत्वपूर्ण है- पहला “ 26 जनवरी” इस दिन भारत में संविधान लागू हुआ था और दूसरा “2 अक्टूबर” इस दिन महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।

26 January Republic Day Speech In Hindi, 26 January Par Essay, 26 January par Speech, Republic Day Essay In Hindi, Nayichetana.com, 26 January Par Nibandh

26 January

26 January Republic Day Speech In Hindi

भारत में 26 जनवरी का महत्व

अंग्रेजों ने भारत पर 250 सालो तक शासन किया. कई प्रकार के अत्याचार किए. लोगों को मारा पीटा. उन्हें जेल में डाल दिया. लंबी यातनाये दी. परंतु महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों को भारत की धरती से खदेड़ दिया गया और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। देश तो आजाद हो गया परंतु भारत का अपना कोई संविधान नहीं था और अंग्रेजों का संविधान ही प्रयोग में लाया जाता था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखना शुरू किया जिसमें लगभग 2 वर्ष का समय लगा।

उसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू कर दिया गया। इसलिए 26 जनवरी का महत्व हमारे लिए बहुत अधिक है। किसी भी देश का संविधान उस देश की आत्मा होती है। यदि किसी देश का संविधान ही ना हो तो वह देश आत्माहीन हो जाएगा।

भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद भारत को एक गणराज्य का दर्जा दे दिया गया। “ गणराज्य ” वह देश होता है जिसमें लोकतंत्र होता है और देश पर शासन जनता का होता है। जनता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है जो संसद जाते हैं और इस तरह देश की शासन व्यवस्था स्थापित होती है। गणराज्य विचारधारा वाला देश सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों का स्वागत करता है।

यह राजतंत्र के बिल्कुल विपरीत की विचारधारा है। जहां राजतंत्र में एक राजा देश पर शासन करता है, वही गणतंत्र में चुनाव के द्वारा जनता अपने शासक को चुनती है। संविधान बनने में लगभग ढाई साल का वक्त लगा 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और 28 अगस्त 1947 को ड्राफ्टिंग कमेटी को भारत का संविधान बनाने के लिए निर्देश दे दिया गया।

*. Best Republic Day Slogans In Hindi

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 4 नवंबर 1947 को भारतीय संविधान का प्रारूप सदन में रखा था। भारत का संविधान 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। अंततः 26 जनवरी 1950 को यह पूरे भारत में लागू कर दिया गया। भारत में गणतंत्र दिवस इस तरह मनाया जाता है

गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसे मनाने का उल्लास हर देशवासी के मन में होता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज में बच्चे भाषण देते हैं। स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य गणतंत्र दिवस पर भाषण देते हैं और इसके महत्व के बारे में बच्चों को बताते हैं। इस दिन भारत का झंडा फहराया जाता है और कई प्रकार के देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।

नाटक, कविताएं, कहानियां जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। बच्चों को मिठाई बांटी जाती है। देशभक्ति से भरे गीत पूरे देश में चलाये जाते हैं।

*.  26 January Essay In Hindi

प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करते है :

26 जनवरी के दिन भारत की राजधानी “ नई दिल्ली ” में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हमारे प्रधानमंत्री लाल किले से भाषण देते हैं और 26 जनवरी के महत्व के बारे में देशवासियों को बताते हैं। भारत ने आजादी कितने संघर्ष के बाद पाई, इसके बारे में भी बताते हैं। प्रधानमंत्री इंडिया गेट के शहीद ज्योति को नमन करते हैं और श्रद्धा सुमन समर्पित करते हैं। भारत को आजाद कराने में जिन लोगों ने शहादत दी उन्हें याद करते हैं।

देश को आजाद कराने में जिन नेताओं ने अपना प्रमुख योगदान दिया उसके बारे में भी विस्तृत चर्चा होती है। देश के प्रधानमंत्री आने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में भी लाल किले से बताते हैं और देश की जनता को संबोधित करते हैं। 26 जनवरी मनाना हर भारतवासी के लिए एक हर्ष का विषय है। सभी लोग इस दिन बहुत गौरवन्वित होते हैं। नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

26 जनवरी की परेड को देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं। इसके अलावा विदेशी नागरिक और राजदूत भी दिल्ली की परेड देखने के लिए आते हैं। 26 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” पूरे देश में गाया जाता है। सभी लोग बहुत खुश होते हैं। इस दिन तीनों सेनाओं की परेड होती है, जो विजय चौक से शुरू होती है और इंडिया गेट पर जाकर खत्म होती है। भारत की जल, थल और नभ सेना द्वारा सलामी दी जाती है।

गणतंत्र दिवस के दिन भारत के अत्याधुनिक हथियार, मिसाइलें, टैंक और अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है। भारत के सभी राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होता है। देश के जवान मार्च पास्ट करते हैं। इस दिन एनसीसी और पुलिस के जवान भी परेड करते हैं। बड़े सम्मान के साथ जन गण मन गाया जाता है।

प्रत्येक भारतीय इस दिन वंदे मातरम, जय हिंद, भारत मां की जय जैसे नारे लगाता है। इस दिन महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू जैसे महापुरुषों की अमरता के नारे भी लगाए जाते हैं। 26 जनवरी बच्चों के लिए खास है स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को 26 जनवरी का इंतजार रहता है, क्योंकि उन्हें इस दिन मिठाइयां खाने को मिलती हैं। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।

*.  Hindi Poetry On Republic Day

बच्चों को देश के गौरवशाली अतीत के बारे में जानकारी मिलती है। सरकारी कार्यालयों में भी मिठाईयां बाँटी जाती हैं। गाँव से लेकर शहर तक लोग इस पर्व को मनाते है 26 जनवरी का पर्व भारत के सभी जगह मनाया जाता है।

गांव से लेकर शहरों में इसे मनाने के लिए बड़ा हर्ष रहता है। लोग बहुत खुश रहते हैं। उपसंहार हम सभी को 26 जनवरी के दिन को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। भारत के प्रत्येक नागरिक को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि हमारे देश का अपना अलग संविधान है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है।

यहां पर लोकतंत्र स्थापित है। देश की जनता चुनाव के द्वारा स्वयं अपने शासक का चुनाव करती है। भारत में प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है। सभी अपने धर्म का पालन कर सकते हैं।

इसलिए हम सभी को भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए। हम सभी को 26 जनवरी को पूरे हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। अपने साथियों, भाई बंधुओं और रिश्तेदारों को भी इसके महत्व को समझाना चाहिए।

निवेदन- आपको 26 January Republic Day Speech In Hindi, 26 जनवरी पर भाषण, 26 January Par Essay Speech पढ़कर कैसा लगा. आप हमें Comments के माध्यम से अपने विचारो को अवश्य बताये. हमें बहुत ख़ुशी होगी.

@ हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे. आप हमसे Youtube पर भी जुड़ सकते है.

Similar Articles:

  1. परिश्रम का महत्त्व व फायदे पर निबंध
  2. हिन्दी भाषा का महत्त्व एवं इसके लाभ Hindi Language Benefit Importance In Hindi
  3. भ्रष्टाचार पर विस्तृत हिंदी निबंध How To Stop Corruption Bhrashtachar Essay In Hindi
  4. घर में बेटी होने के 7 लाभ Benefits Of Having A Girl Baby In Hindi
  5. बजट क्या है इसके प्रकार महत्व व उद्देश्य क्या है ?

Comments

  1. Ravina says

    January 25, 2021 at 7:57 pm

    Nice speech sir.

  2. Amit roy says

    January 24, 2020 at 12:06 pm

    This is excellent Speech for 26 January.

  3. Vikram says

    January 21, 2020 at 7:29 am

    Your 26 January Speech post is amazing Surender bhai..aapne wakai kuchh alag karne ki koshish ki hai..Thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com