• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Best Hindi motivational & Inspiration Site, nayichetana, nayichetana.com, nai chetna, nayi chetna,




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / Best Hindi Post / निराशा से बाहर कैसे निकले 6 तरीके

निराशा से बाहर कैसे निकले 6 तरीके

December 12, 2018 By Surendra Mahara 10 Comments

निराशा से बाहर कैसे निकले 6 टिप्स ! How To Overcome Frustration In Hindi

आशा और निराशा जीवन के दो पहलू हैं। जिस तरह दिन के बाद रात आती है और रात के बाद दिन आता है उसी तरह जीवन में आशा और निराशा का खेल चलता रहता है। सफल होने पर हम सभी आशा से भर जाते हैं परंतु कुछ असफलताएं मिलने पर व्यक्ति निराशा से भर जाता है।

उसकी सोच भी नकारात्मक हो जाती है और धीरे-धीरे उसका मनोबल भी बैठ जाता है। आज के लेख में हम आपको बताएंगे कुछ जबरदस्त टिप्स जो आपको निराशा से खींचकर आशा की ओर ले आयेंगे.

nirasha, निराशा से बाहर कैसे निकले - 6 टिप्स ,How To Overcome Disappointment, Frustration In Hindi, ghor nirasha

Disappointment

पता करें आपकी निराशा का मुख्य कारण क्या है ?

हर निराश व्यक्ति को यह अवश्य पता करना चाहिए कि उसकी निराशा का मुख्य कारण क्या है। जीवन में व्यक्ति बहुत से अवसर पर निराश हो सकता है। एक पढ़ा लिखा व्यक्ति बेरोजगार होने पर निराश हो सकता है। एक दंपति संतान ना होने पर निराश हो सकता है। एक बिजनेसमैन व्यापार में नुकसान होने पर निराश (Disappoint) हो सकता है। एक नेता चुनाव हार कर निराश हो सकता है। इस तरह हर व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई निराशा का कारण स्वाभाविक है। पर इसका मुख्य कारण क्या है यह जानने का प्रयास करें। इस समस्या की जड़ तक पहुंचे और उसका निवारण करें।

1. धैर्य है सफलता की सबसे बड़ी कुंजी

धैर्य एक ऐसा गुण है जिसे धारण करना बहुत ही आवश्यक है। किसी भी काम को सफलतापूर्वक करने के लिए धैर्य चाहिए। धैर्य धारण करते हुए हमारे क्रांतिकारियों ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाया। जिंदगी में हर परीक्षा धैर्य पर आधारित होती है। एक बालक वर्ष भर धैर्य रखकर पढ़ाई करता है और सफलता में उच्च अंको से उत्तीर्ण होता है। किसी भी काम को करने के लिए धैर्य जरूरी है।

यदि आप थोड़ी असफलता देखकर पूरी तरह निराश हो गए हैं तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी धैर्य धारण किया। स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा और शांति का मार्ग अपनाया और अंग्रेजों को देश से खदेड़ दिया।

2. आत्मविश्वास जरूरी है

स्वयं पर विश्वास होना बहुत जरूरी है क्योंकि जीवन में ऐसी बहुत सी कठिनाइयां होती हैं जब लोग आपका साथ नहीं देते हैं। ऐसे में यदि आप स्वयं अपने विचारों और मूल्यों का साथ नहीं देंगे तो आप असफल हो सकते हैं। विपरीत स्थिति होने पर व्यक्ति को स्वयं पर, अपने विचार और मूल्यों पर विश्वास रखना चाहिए। जो लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं वह बड़ी से बड़ी मुसीबत को झेल लेते हैं। अंत में उन्हें विजय प्राप्त होती है।

3. असफलता है सबसे बड़ा गुरु

जो लोग जीवन में असफल होते हैं वे अपनी कमियों को जान पाते हैं और अगली बार वह सही रणनीति अपनाकर सफल होते हैं। इतिहास में ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिलते हैं कि बहुत से राजा अनेक युद्ध हार कर दूसरे युद्ध में विजयी हुए। असफलता सबसे बड़ा गुरु होती है। यह बताती है की आपकी तैयारी में कोई कमी रह गयी। उसे पूरा करें।

4. क्या आप सफलता के योग्य हैं खुद से पूछे

बहुत बार यह देखा जाता है कि अयोग्य या कम योग्यता वाले व्यक्ति बहुत ऊँची महत्वाकांक्षा मन में पाल लेते हैं। उदाहरण के लिए एक औसत छात्र यदि आईएस पीसीएस (IAS, PCS) या किसी उच्च बौद्धिक परीक्षा में सफल होने का सपना देखता है तो यह उद्देश्य तो सही है परंतु इस परीक्षा को पास करने की मानसिक योग्यता भी उस व्यक्ति के अंदर होनी चाहिए।

यदि आपने किसी गलत मकसद को चुन लिया है तो आप असफल होंगे और फिर आप निराशा के शिकार बन जायेंगे। इसलिए व्यक्ति को अपना लक्ष्य अपनी मानसिक योग्यता के अनुसार ही चुनना चाहिए।

5. निराशावादी मित्रों से बचे, आशावादी मित्र बनाइये

किसी भी व्यक्ति के चारों ओर का वातावरण भी उसके व्यक्तित्व में बड़ा योगदान करता है। यदि आप ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं जो सदैव निराशा की बात करते हैं तो धीरे-धीरे आप भी क्या सोचने लग जाएंगे कि आप जिंदगी में एक असफल और हारे हुए व्यक्ति हैं और सफल नहीं हो सकते। इस स्थिति में बेहतर होगा कि आप निराशावादी मित्रों से दूर रहें। ऐसे मित्र बनाएं जो आशा से भरे हुए हैं। जो सदैव सकारात्मक बात करते हैं। उस माहौल और वातावरण में आप अपनी मानसिक शक्तियों का भरपूर इस्तेमाल कर सकेंगे और सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

6. ईश्वर पर विश्वास रखें

यदि आपने भरपूर प्रयास किया फिर भी आप असफल हुए तो आपको ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए। उसने कुछ दूसरी योजनाएं बनाई होगी। यह भी हो सकता है कि आपका भविष्य किसी और क्षेत्र में हो। किस्मत/ नियति ने कुछ और सोचा हो आपके लिए। इसलिए आपको ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए।

तो दोस्तों यह थे कुछ टिप्स जो आपको निराशा से बाहर निकलने में हमेशा हेल्प करेंगे. आपको अगर यह Article पसंद आया हो तो नीचे कमेंट करे. आपका हर एक कमेंट मेरा उत्साह बढाता है. ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल पढने के लिए नीचे Related Post जरुर देखे.

साथ में इन आर्टिकल की विडियो देखनी है तो हमारे Youtube Channel को Subscribe करना न भूले.

Similar Articles:

  1. खुद को हमेशा Motivate कैसे रखे ! 5 बेस्ट टिप्स
  2. असफलता से बाहर निकलने के 5 तरीके
  3. कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ेगा How To Achive Anything In Life In Hindi
  4. सुखी जीवन जीने का ऑफलाइन तरीका
  5. बच्चों के दिमाग को जल्दी कैसे विकसित करें

Filed Under: Best Hindi Post, Inspiring hindi article, Nayichetana Motivation, Nayichetana.com, PERSONAL DEVELOPMENT, Self Improvment, Success in hindi Tagged With: 6 Ways to Bounce Back After a Disappointment, Frustration In Hindi, ghor nirasha, How to Deal With Disappointment in hindi, How To Overcome Disappointment, How To Overcome Disappointment Frustration In Hindi, How to Overcome Frustration: 6 Simple but Effective Steps in hindi, inspiring article in hindi, nirasha, zindagi me nirasha, निराशा अर्थ, निराशा और हताशा, निराशा के लक्षण, निराशा पर कविता, निराशा से आशा की ओर, निराशा से बचने के उपाय, निराशा से बाहर कैसे निकले, निराशा से बाहर कैसे निकले - 6 टिप्स

About Surendra Mahara

Surendra mahara Author and founder of Nayichetana.com. He is very passionate about blogging And make people motivated and positive..Read More
Connect On a Facebook
Connect On a Youtube

Comments

  1. Chand says

    September 3, 2020 at 1:38 pm

    Thanx for sharing this amazing knowledge

  2. Surendra Mahara says

    January 10, 2020 at 5:37 pm

    कमेंट करने के लिए धन्यवाद सिन्हा जी

  3. Dr R.P.SINHA says

    January 10, 2020 at 9:55 am

    आप का लेख बहुते ही उम्दा किस्म का है ,हिंदी माध्यम वालो के लिए आप का लेख बहुते ही फायदेमंद है आप आगे भी इस तरह का लेख लिखते रहे इस के लिए आप को दिल से सलाम है ,

  4. Dr R.P.SINHA says

    January 10, 2020 at 9:50 am

    Your post is mindblowing excellent performance, keep it up, I like it, thanks with regards Sir.

  5. Mukesh says

    November 16, 2019 at 9:28 am

    बहुत ही अच्छा लेख है।

  6. sovan das says

    October 12, 2019 at 12:17 pm

    kuch vi ho bhai, post mein dam hai

  7. HindiApni says

    December 13, 2018 at 11:38 pm

    Sir yah aapka Article padhkar bahut hi achha laga isko share karne ke liye Thanks.

  8. Nishant raj says

    December 13, 2018 at 11:31 pm

    Bahut hi Sahi kaha Sir Aapne ईश्वर पर विश्वास रखें
    Aur Pura Article Hi kamaal Ka Hai

  9. avinash rajpal says

    December 12, 2018 at 7:31 pm

    Such an wonderful blog post. thanks for sharing with us. keep posting such article.

  10. Vijay Kumar says

    December 12, 2018 at 6:28 pm

    Dear Sir, आप का लेख बहुते ही उम्दा किस्म का है ,हिंदी माध्यम वालो के लिए आप का लेख बहुते ही फायदेमंद है आप आगे भी इस तरह का लेख लिखते रहे इस के लिए आप को दिल से सलाम है ,

    zindgisavar/a>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • नाईट शिफ्ट से हेल्थ में होने वाली समस्या
  • एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय
  • असली कर्म का मतलब क्या है ?
  • बलगम से छुटकारा कैसे पायें ? 10 उपाय
  • औद्योगिक सुरक्षा पर कविता Industrial Safety Poem In Hindi
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2022 to Nayichetana.com