• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / All post / अवचेतन मन के 11 नियम ? 11 Rules of Subconscious Mind Hindi

अवचेतन मन के 11 नियम ? 11 Rules of Subconscious Mind Hindi

October 8, 2023 By Surendra Mahara Leave a Comment

अवचेतन मन के 11 नियम ? 11 Rules of Subconscious Mind Hindi

दोस्तों क्या आप भी जानना चाहते है कि अवचेतन मन आपके जीवन में क्या भूमिका निभाता है और ये आपके जीवन के लिए कितना आवश्यक है ? तो दोस्तों आज हम आपको ले चलते है आपको आपके ही अवचेतन मन यानी Subconscious Mind की ओर।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपने अवचेतन मन की पहचान कर पाएंगे और आप अपने जीवन को जीने का तरीका ही बदल देंगे। दरअसल हमारा शरीर दो तरीके से काम करता है एक होता है “चेतन मन” जो बाहरी दुनिया से सन्देश व जानकारिया एकत्रित करता है और दूसरा होता है “अवचेतन मन” जो चेतन मन के द्वारा ही जानकारिया प्राप्त करता है। तो आज हम यहाँ पर अवचेतन मन के नियमों के बारे में चर्चा करने जा रहे है।

क्या है अवचेतन मन के 11 नियम और क्यों ज़रूरी है इन्हे जानना ?

दरअसल हमारा दिमाग दो भागो भागो में बंटा होता है , पहला होता है चेतन मन, जो केवल हमारी दिमागी शक्ति का 10 % भाग होता है और वही हमारा दिमाग का 90 % भाग अवचेतन मन के द्वारा कार्य करता है। तो चलिए आपको विस्तार से बताते है कि अवचेतन मन से हमारे दिमाग को Messages कैसे मिलते है और और कैसे हमारे Behave, Performance और Habits को प्रभावित करता है।

1. असंभव कार्य के बारे में सोचना : कई बार कुछ लोग किसी भी बड़े काम को करने से पहले ही हार मान लेते है लेकिन अवचेतन मन ही हमारे दिमाग का ऐसा रास्ता है जो असंभव कार्य को करने के लिए भी विश्वास पैदा कर देता है। इसीलिए अवचेतन मन की और अपनी प्रतिकिया को बढ़ावा दे।

2. सकारात्मक दिमागी योजना : इसका मतलब ये है आप जो सोचते है आप वैसे ही हो जाते है इसीलिए शास्त्रों में भी कहा है कि अपने दिमाग को सदैव शांत रखे और नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए अपने दिमाग की प्रोग्रामिंग को बदले मतलब कि ये आपके ही हाथ में है। और खुद को विकसित करने के लिए अपने दिमाग को Positive Programming के लिए तैयार करे।

3. अवचेतन मन की भाषा को समझाना: दोस्तों हम सब जब भी किसी बात पर विचार करते है तो हमारे दिमाग में एक Image Create होती है जिसके द्वारा हम दिमाग से मिले सन्देश को समझ पाते है और यही वो छवि होती हे जिसके चलते हमारे अंदर भावनाये उत्पन्न होती है।

4. मानव मस्तिष्क की क्षमता : मानव मस्तिष्क की क्षमता यानी खुद से कल्पना करना , जी हाँ दोस्तों मानव मस्तिष्क में इतनी क्षमता होती है की वो अपनी कल्पना से कुछ भी पा लेने की ताकत रखता है। दरअसल इंसान अपनी कल्पना शक्ति से बहुत कुछ सोच सकता है और किसी भी हद तक जा सकता है क्योकि कल्पना की कोई सीमा नहीं होती।

मानव मस्तिष्क की क्षमता का उपयोग करके ही ब्रम्हांड की सभी चीजों की उत्पत्ति हुई है। बस आपको अपनी कल्पना के बारे में पता लगाना होगा के यहाँ क्यों और कहा से आ रही है बस वो धीरे धीरे वास्तविकता में बदल जाएगी। ..

5. भावनाओं का प्रभाव : दोस्तों भावनाये ही हमारे जीवन का आधार होती है भावनाओं से हम एक दूसरे से जुड़े रहते है। इसीलिए अवचेतन मन के द्वारा हमारे मन में भावनाओं को उत्पन्न होना अति आवशयक हे।

यदि उदाहरण की और चले तो आज कल बड़ी बड़ी Reputed Company ऐसे इमोशन्स को हमारे सामने रख कर Business करती है। जैसे LIC -जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी , मतलब हम इमोशनल होकर काफी Invest करते है बिज़नेस को Growth मिलती हे इसीलिए हमारे जीवन में Emotions हमारी ग्रोथ के लिए भी ज़रूरी है।

6. दिमागी सर्जनशीलता : दोस्तों दिमागी सर्जनशीलता से हमारा मतलब Creativity से है जो की यहाँ छटे नियम के रूप में जाना जाता है। यदि आपका दिमाग क्रिएटिव है तो अपने जीवन को एक नया मोड़ दे सकते है और अपने अवचेतन मन से प्राप्त सन्देश के द्वारा कुछ भी क्रिएट कर सकते है।

7. आपकी इच्छा शक्ति: देखिये दोस्तों आपके साथ यदि कुछ अच्छा या बुरा होता है और आप उसे महसूस करते है तो वो आपकी सोचने की शक्ति पर निर्भर करता है। मतलब यदि आपके साथ बुरा होता है तो ये आपके अवचेतन मन पर निर्भर करता है की आप इस बुराई को ख़तम करना चाहते हे या नहीं। मतलब आपको अपने अवचेतन मन को सन्देश देना होगा की आप अपने साथ कुछ गलत नहीं होने देंगे तो आपका अवचेतन इसी बात पर कार्य करेगा।

8. आदत दोहराना : यदि आप Positive सोचे और इस आदत को दोहराये या अपना कोई अच्छा कार्य बार बार करते है इसका मतलब आपका चेतन मन आपके अवचेतन मन को उस कार्य को करने को कह रहा है और यही आपकी सफलता का कारण बनेगा। इसीलिए अच्छी आदतों को ही अपनाये।

9. मन की आवाज़ : हमारा अवचेतन मन हमेशा हमें सही रास्ता दिखाता है, अतः यही वो जरिया होता है जिसके द्वारा हम अपने मन को शांत कर सकते है और एकाग्रता की और चल सकते है।

10. नज़रअंदाज़ करना सीखे : देखिये दोस्तों जीवन में हर इंसान के साथ कुछ न कुछ अच्छा या बुरा ज़रूर होता है तो आप इस बात को नार्मल लेकर चले और नेगेटिविटी से बचे। आपकी पूरी कोशिश होनी चाहिए की आपके किसी भी कार्य में यदि बार बार कोई अड़चन डाल रहा है या आपको ओरो के सामने बार बार गलत कहा जा रहा है तो कोई भी बड़ी बात होने से पहले ही उनसे दूरी बाना ले मगर अपना Attitude Positive रखे।

11. अपने वर्तमान को स्वीकार करे : देखिये दोस्तों आपको अपने वर्तमान में हो रही सारी बातो को स्वीकार करना होगा आप सबको नहीं बदल सकते इसीलिए जो रहा है उसे होने दे बस खुद पर विश्वाश रखे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे।

तो दोस्तों ये था हमारा आज का आर्टिकल अवचेतन मन के 11 नियम ? 11 Rules of Subconscious Mind Hindi उम्मीद है आपको इस आर्टिकल से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। तो जुड़े रहिये हमसे और आर्टिकल के लिए कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दे…

Similar Articles:

  1. अवचेतन मन को संदेश कैसे भेजे ?
  2. दिमाग तेज कैसे करे ? How To Make Mind Sharp In HIndi
  3. खुद को बेहतर बनाने के 10 तरीके 10 Best Self-Improvement Tips in Hindi
  4. शीघ्रपतन के कारण भ्रांतियाँ बचाव के तरीके
  5. बच्चा गोद लेने के 15 कारण और फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com