• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / Best Hindi Post / महाराष्ट्र के बारे में 41 बेहतरीन तथ्य

महाराष्ट्र के बारे में 41 बेहतरीन तथ्य

June 29, 2021 By Surendra Mahara Leave a Comment

महाराष्ट्र के बारे में 41 बेहतरीन तथ्य 41 Amazing Facts About Maharashtra In Hindi

41 Amazing Facts About Maharashtra In Hindi

भारत में बड़े पश्चिमी राज्य के रूप में महाराष्ट्र अरब सागर के पूर्व में स्थित है। आज इसकी विशेषताओं पर नज़र डालते हैं जिससे आप इस विशाल राज्य को एक नवीन कलेवर में देखने लगेंगे. आइये जानते है महाराष्ट्र के बारे में 41 पर बेहतरीन रोचक तथ्य.

महाराष्ट्र के बारे में बेहतरीन तथ्य,41 Amazing Facts About Maharashtra In Hindi,Maharashtra par rochak tathay,facts on Maharashtra in hindi

Maharashtra Facts

41 Amazing Facts About Maharashtra In Hindi

1. महाराष्ट्र का नामकरण – ‘महाराष्ट्र’ नाम सर्वप्रथम सातवीं शताब्दी के एक शिलालेख में व ज़ुआंज़ेंग नामक एक चीनी यात्री के विवरण में दक्कन के पठार के पश्चिमी ऊँचे-ऊँचे भाग को दर्शाने के लिये प्रयोग किया गया था।

2. महाराष्ट्र की स्थापना-वर्ष – 1 मई-1960 को बाम्बे राज्य के विभाजन से महाराष्ट्र राज्य के निर्माण के कारण इस दिन को महाराष्ट्र-दिवस के नाम से प्रतिवर्ष मनाया जाने लगा।

3. महाराष्ट्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल – हाजी अली दरगाह, सिद्धिविनायक मंदिर, शिरडी साईं बाबा मंदिर, शनि शिग्नापुर

4. महाराष्ट्र राज्य के शक्तिपीठ – कोल्हापुर अर्थात् करवीर क्षेत्र में महा लक्ष्मीदेवी एवं नासिक के निकट पंचवटी में जनस्थान में भद्रकाली शक्तिपीठ

5. राज्य में त्रिनेत्रधारी के तीन ज्योतिर्लिंग – त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग

6. महाराष्ट्र राज्य की राजधानी एवं वाणिज्यिक राजधानी – मुम्बई (मुम्बादेवी मंदिर के कारण यह नाम पड़ा), यह नगरी सात द्वीपों को जोड़कर बनायी गयी थी.. मुम्बई जंगलबुक-लेखक रुड्यार्ड किप्लिंग की जन्मदात्री रही है जिसने मध्यप्रदेश के मोगली के वास्तविक विवरण से प्रेरित कथा लिखी थी।

7. महाराष्ट्र के कुल जिले – 36

8. महाराष्ट्र के निकटवर्ती राज्य – दक्षिण में गोवा, पश्चिमी में छत्तीसगढ़, कर्णाटक व तैलंगाना, उत्तर में गुजरात सहित दो केन्द्र शासित प्रदेश दादरा व नगर हवेली एवं दमन व दीऊ तथा पूर्वोत्तर में मध्यप्रदेश।

9. महाराष्ट्र के वनक्षेत्र – कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 16 प्रतिषत्

10. महाराष्ट्र की जलवायु – ऊँचाई के आधार पर उपोष्ण से उष्णकटिबन्धीय तथा स्थानीय भिन्ननोंसहित मानसूनल (आर्द्र-शुष्क)

*. पंजाब के बारे में रोचक तथ्य

11. महाराष्ट्र के वन्य पशु – व्याघ्र, तेन्दुआ, गौर, नीलगाय, धारीदार लकड़बग्घा, वन्य शूकर, रीछ, वानर व सर्प सहित मयूर।

12. महाराष्ट्र के वनवृक्ष – हल्दू, हरड़, सागौन, शीशम, बीजा

13. महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान – चँदोली राष्ट्रीय, मेल्घाट राष्ट्रीय उद्यान, गुगामल राष्ट्रीय उद्यान, नवेगाँव राष्ट्रीय, पेंच राष्ट्रीय उद्यान (एक पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश में भी है जो सिवनी व छिंदवाड़ा जिलों में है जबकि महाराष्ट्र का पेंच राष्ट्रीय उद्यान नागपुर जिले में है. मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान को इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है जबकि महाराष्ट्र के पेंच राष्ट्रीय उद्यान को जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय उद्यान कहते हैं), संजय गाँधी (बोरीवली) राष्ट्रीय उद्यान, तड़ोबा राष्ट्रीय उद्यान

14. महाराष्ट्र का अभयारण्य – अँबा बरवा अभयारण्य, भीमाशंकर अभयारण्य, ध्यानगंगा अभयारण्य, पैनगंगा अभयारण्य, भामरागढ़ अभयारण्य, बोर अभयारण्य, छपराला अभयारण्य, कीचकदर्रा (चिखालदरा) अभयारण्य, दाजीपुर अभयारण्य, नागज़िरा अभयारण्य, तानसा अभयारण्य, ताईपेशवर अभयारण्य, राधानगरी अभयारण्य, सागरेश्वर अभयारण्य, तुंगारेश्वर अभयारण्य, यावल अभयारण्य, फणसाद अभयारण्य,

15. महाराष्ट्र का औद्योगिक योगदान – देश में औद्योगिक उत्पादन में 25 प्रतिशत योगदान

16. महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था – कृषि, विदेश-व्यापार, निर्माण, वित्त एवं मोशन-पिक्चर उत्पादन

17. महाराष्ट्र के औद्योगिक नगरियाँ – मुम्बई (पहले का नाम बाम्बे) के अतिरिक्त पुणे तथा नागपुर व शोलापुर

18. महाराष्ट्र का मुख्य समस्याएँ – अनियन्त्रित प्रवास, नैसर्गिक संसाधनों का नाश, कृषकों की दुर्दशा, निर्वनीकरण, भयावह प्रदूषण

19. महाराष्ट्र के मुख्य शिल्प – कोल्हापुरी चप्पल, वारली चित्र, काष्ठीय खिलौने, कागज़ी गंजीफ़ा काड्र्स, चाँदी की कारीगरी, बिदरी कार्य, दरी, बंजारा भरतकाम।

20. महाराष्ट्र में खनिज – मैंग्नीज़, बिटुमिनस कोयला, लौह-अयस्क, चूना पत्थर, ताँबा, बाक्साइट, सिलिका सैण्ड एवं कामन साल्ट।

*. उत्तराखंड के बारे में रोचक तथ्य

21. महाराष्ट्र के ऊर्जा संसाधन – जलवैद्युत् एवं थर्मल स्टेशंस। मुख्यत: चंद्रपुर व नागपुर के समीप कोयला आधारित, तारापुर के निकट नाभिक ऊर्जा जो कि भारत का प्रथम नाभिक ऊर्जा संयंत्र रहा है।

22. महाराष्ट्र की मुख्य नदियाँ – गोदावरी, कृष्णा, ताप्ती, इन्द्रायणी, भीमा (चन्द्रभागा)

23. महाराष्ट्र के प्रमुख बाँध – औरंगाबाद में जायकवाड़ी बाँध, सतारा में कोयना बाँध, शोलापुर में उज्जनी बाँध, नाँदेड़ में ईसापुर बाँध, नागपुर में तोतलादोह बाँध

24. महाराष्ट्र की मुख्य फसलें – गन्ना, ज्वार (सार्घम), बाजरा, तुअर, मूँग, उड़द, कपास, मूँगफली, केला, नारंगी।

25. वैश्विक प्याज-नगरी – नासिक विश्व का सबसे बड़ा ब्याज-बाजार है जहाँ लगभग प्रतिवर्ष विश्व के आधे प्याज का उत्पादन किया जाता है।

26. महाराष्ट्र के मुख्य खाद्य – पुराण-पोली, मोदक, वड़ा-पाव, उसल, भारली वंगी

27. उल्कापात झील – कहा जाता है कि 50,000 वर्ष पहले लगभग 10 लाख टन के उल्का पिण्ड टकराने से बनी खारी झील लोनार झील बुलढाणा जिला में है जिसका व्यास 1.8 किलोमीटर व गहराई 500 मीटर्स है।

28. महाराष्ट्र की प्रमुख झीलें – लोनार झील (इसे कहीं-कहीं ज्वालामुखी से निर्मित भी कहा गया है), पोवई झील, सलीम अली झील, शिवसागर (शिवाजी सागर झील)

29. पाँच भौगोलिक अँचल – कोंकण (पश्चिमी घाट व समुद्र के मध्य पष्चिमी सागरतटीय अँचल जिसमें मुम्बई, थाणे, उल्हासनगर, भिवंडी, रत्नागिरी एवं चिपलुन सम्मिलित हैं). खानदेश (ताप्ती नदी की घाटी में पश्चिमोत्तरी अँचल जिसमें जलगाँव, धूलिया व भुसावल सम्मिलित हैं. देश महाराष्ट्र के केन्द्र में है जो कि मराठा राज का महत्त्वपूर्ण अँचल है, पुणे मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी, देश अँचल में नासिक, साँगली, शोलापुर व कोल्हापुर भी सम्मिलित हैं.

राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में अवस्थित मराठवाड़ा सन् 1956 तक हैदराबाद की रियासत का भाग हुआ करता था, औरंगाबाद इस अँचल की मुख्य नगरी है, विदर्भ महाराष्ट्र का सबसे पूर्वी अँचल है जो कि पहले केन्द्रीय प्रान्त व बरार का भाग हुआ करता था, नागपुर इस अँचल में मुख्य नगर है।

30. चार शताब्दियों तक सातवाहन – महाराष्ट्र में 230 ईसा पूर्व से लेकर 225 ईसा पश्चात् तक सातवाहन का शासन रहा।

*. चिपको आन्दोलन पर रोचक तथ्य

31. अन्य प्रमुख शासक – राष्ट्रकूट, चालुक्य एवं यादव इत्यादि। सन् 1307 के बाद मुस्लिम शासन भी रहा। मुस्लिम शासकों के अत्याचारों के मध्य सन् 1627 में शिवाजी जन्मे जिन्होंने अपनी रणवीरता से विशाल मराठा साम्राज्य की स्थापना द्वारा दिल्ली-आधारित मुगल शासन की नींव हिलाकर रख दी।

32. एशिया की प्रथम रैल – कुछ इतिहासकारों का कहना है कि भारत की पहली ट्रैन 16 अप्रैल-1853 को मुम्बई से थाणे तक चलायी गयी जिसे कि एशिया की भी पहली ट्रैन कहा जाता है।

33. महाराष्ट्र के प्रमुख त्यौहार – गणेश चतुर्थी, नाग पंचमी, नराली पूर्णिमा, गोकुल अष्टमी, गुड़ी पड़वा, पोला महोत्सव.

34. महाराष्ट्र का राज्य-वृक्ष – आम

35. महाराष्ट्र का राज्य-पुष्प – जरुल

36. महाराष्ट्र का राज्य-पशु – भारतीय विशाल गिलहरी

37. महाराष्ट्र का राज्य-पक्षी – पीले पैरों वाला हरा कबूतर

38. महाराष्ट्र की राजकीय भाषाएँ – मराठी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़ व उर्दू

39. पृथ्वी जितनी परिधि का बाँद्रा-वर्ली समुद्र-सेतु – इसे बनाने में इतनी सीमेण्ट व इस्पात के तार का प्रयोग किया गया था जितने में पृथ्वी को घेरा जा सकता है. इस समुद्र सेतु को आधिकारिक रूप से राजीव गाँधी समुद्र सेतु कहा जाता है। इसकी लम्बाई चाहे 5.6 किलोमीटर्स लगे परन्तु इसमें 90,000 टन्स सीमेण्ट एवं इस्पात के तार लगे हैं

40. दो राज्यों का एक रेलवे स्टेशन – नवपुर का रेलवे स्टेशन आधा महाराष्ट्र में है व आधा गुजरात में

41. कोबरा प्रिय शेतपाल ग्राम – यह एक अनोखा गाँव हैं जहाँ घर-घर में कोबरा पालतु जैसे मिल जाते हैं, कोबरा व मनुष्यों के बीच यहाँ परस्पर भय नहीं दिखायी देता.

तो दोस्तों यह लेख था महाराष्ट् का परिचय 41 बेहतरीन रोचक तथ्य – 41 Amazing Facts About Maharashtra In Hindi, Maharashtra Ka Parichay, Maharashtra Par Rochak Tathay Article Hindi Me. यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो कमेंट करें। इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें ताकि उन्हें मोटिवेशन मिल सके।

@ आप हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे ताकि आप मोटिवेशन विचार आसानी से पा सको. आप इसकी वीडियो देखने के लिए हमें Youtube पर Subscribe करे.

Similar Articles:

  1. पंजाब के बारे मे 40 बेहतरीन तथ्य
  2. उत्तराखण्ड का परिचय 40 बेहतरीन रोचक तथ्य
  3. उत्तर प्रदेश के बारे में 40 बेहतरीन तथ्य
  4. गुजरात के बारे मे 40 बेहतरीन तथ्य 40 Amazing Facts About Gujarat In Hindi
  5. असम के बारे मे 40 बेहतरीन तथ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com