• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / Best Hindi Post / आजादी 15 अगस्त पर दोहे

आजादी 15 अगस्त पर दोहे

August 15, 2020 By Surendra Mahara Leave a Comment

आजादी 15 अगस्त पर दोहे | Freedom 15 August Dohe In Hindi

Freedom 15 August Dohe In Hindi

दोस्तों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें. आप सभी के साथ हम शेयर कर रहे है आजादी पर दोहे. उम्मीद करता हूँ की आपको यह पसंद आएगा.

Aazadi Par Dohe

Freedom 15 August Dohe In Hindi

दोहा 1: 

सदी उन्नीस माह अगस्त, सैंतालिसवां साल।
पन्द्रह तारीख सजी , आजादी के भाल।।

दोहा 2:

लहरा रहा ध्वज तिरंगा, देखा जग ने जाग।
लाल किले के शिखर पर,गए फिरंगी भाग।।

दोहा 3:

जन गण मन पुलकित हुआ, छिड़ा देश का राग।
आजादी की धधकती, बुझी हृदय की आग।।

दोहा 4:

जो देश के लिए सर्वस्व ,चले गए कर दान।
देश नहीं उनका कभी , घटने देगा मान।।

दोहा 5:

रहे न मुक्त हाथ एक, मिले सभी को काम।
कहीं तब जा कर होगी, आजादी सरनाम।।

दोहा 6:

कपड़ा सबके देंह पर, छत सबके सर होय।
देश हुआ आजाद अब, तब ही माने कोय।।

दोहा 7:

जब बच्चा बच्चा देश का,पढ़ा लिखा हो जाय।
तभी मानिए पंचों हम , गए आजादी पाय।।

दोहा 8:

भूखा ना कोई रहे ,अन्न- धन हो भरपूर।
तभी देश से मानिए ,गई गुलामी दूर।।

दोहा 9:

भ्रष्टाचार जब तक यहाँ, देश कहां आजाद।
अभी आजादी बाकी, नहीं करें सिंहनाद।।

दोहा 10:

अंग्रेज देश छोड़ गए , दो हिस्सों में काट।
हमें जोड़ना है सुनें , उन्हें अभी भी साट।।

MD SIngh

M.D. Singh

This Freedom 15 August Dohe In Hindi Sharing By M.D. Singh From Gajipur U.P. M.D. Singh Working Till Last 50 Year In Homeopathy .Thankyou M.D. Singh Sharing Your Dohe About Freedom.

निवेदन – आपको Aazadi Par Hindi Dohe, Freedom 15 August Dohe In Hindi – आजादी 15 अगस्त पर दोहे कैसी लगी हमे अपने कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताये क्योंकि आपका हर एक Comment हमें और बेहतर लिखने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

@ हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे. आप हमसे Youtube पर भी जुड़े सकते हो.

Similar Articles:

  1. पेट दर्द ठीक करने के 15 आसान उपाय
  2. घर की फाइनेंसियल प्लानिंग कैसे करे ! 10 तरीके
  3. स्वाइन फ़्लू के लक्षण कारण बचाव व उपचार
  4. उत्तराखण्ड का परिचय 40 बेहतरीन रोचक तथ्य
  5. लिव-इन रिलेशनशिप से होने वाले 12 नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com