• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / Extra Knowledge / विद्यालय बजट निर्माण के उद्देश्य

विद्यालय बजट निर्माण के उद्देश्य

October 14, 2021 By Surendra Mahara Leave a Comment

विद्यालय बजट निर्माण के उद्देश्य ? School Budget Formulation Purpose In Hindi

विद्यालय बजट निर्माण के उद्देश्य, School Budget Formulation Purpose In Hindi,vidyalay budget nirman ke uddeshy, budget kya hota hai

विद्यालय बजट निर्माण के उद्देश्य

विद्यालय का बजट विद्यालय के प्रधानाचार्यों के द्वारा तैयार किया जाता है, हालांकि इस बजट के लिए प्रधान को अन्य संबंधित अधिकारियों और विभागों से परामर्श करने की आवश्यकता होती है।

इसलिए विद्यालय बजट प्रधान के साथ शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों के हाथ में होता है। स्कूल आधारित वित्तीय बजट का उपयोग स्कूल और छात्रों के विकास के लिए किया जाता है।

स्कूल-आधारित बजट बच्चों की जरूरतों से संबंधित सभी लोगों के कॉर्पोरेट प्रयासों का परिणाम होता है। यह मुख्य रूप से किसी व्यापक स्कूल के प्रबंधन योजना के लिए बनाया जाता है।

इस बजट का मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि स्कूल उत्पादकता में सुधार किया जाए और छात्रों के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया जाए। किसी भी बजट को तैयार करने के कई उद्देश्य होते हैं, इसी तरह विद्यालय बजट के भी उद्देश्य होते हैं, जैसे –

  • बजट का निर्माण किसी विशेष उद्देश्य को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, यह नीतियों का एक ढांचा होता है। स्कूल के मामले में बजट स्कूल विकास और शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • बजट के माध्यम से कार्यक्षमता तथा मितव्ययिता के मापदंड को लागू किया जाता है, जिससे किसी भी उद्देश्य (शिक्षा) को न्यूनतम लागतों पर पूरा करने का प्रयत्न किया जाता है।
  • बजट के द्वारा यह सुनिश्चित करने में आसानी होती है कि राजस्व और व्यय का सही ढंग क्या है और इसे और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है या नही।
  • बजट तैयार करने से खर्च पर नियंत्रण किया जा सकता है, यानी सभी खर्च बजट के अनुसार न्यूनतम लागत पर हो पाते हैं।
  • इससे किसी भी संस्थान को अधिक कुशलता से चलाया जा सकता है।
  • किसी भी संस्था या संगठन में सेवाओं की मात्रा और गुणवत्ता को निर्धारित करने के लिए बजट बहुत आवश्यक होता है। इससे सेवाओं में निखार आता है।
  • बजट ही एकमात्र रास्ता होता है, जिसके द्वारा प्रशासकों या प्रधान शिक्षकों को उचित और प्रभावी तरीके से धन खर्च करने और एकत्रित करने का अधिकार मिलता है।
  • इससे संस्थान या संगठन के आर्थिक उपयोग को सुनिश्चित किया जा सकता है और उपयुक्त परियोजनाओं को तैयार किया जा सकता है।

इसके कुछ अन्य उपयोग, महत्व या उद्देश्य भी होते हैं, जैसे –

1. बजट के द्वारा शिक्षण संस्थान को समाज के द्वारा अपेक्षित उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद मिलती है।

2. बजट का उद्देश्य भविष्य को सुरक्षित करना भी होता है, मतलब बजट की योजना और नीतियां भविष्य में बजट बनाने और योजना बनाने में मदद करता है।

3. इससे स्कूल या विद्यालय के परियोजनाओं की दिशा में विभिन्न इकाईयों और विभागों के समन्वय में मदद मिलती है।

4. इससे संस्था या संगठन के प्रशासक या प्रधानाध्यापक अवास्तविक आशावाद के प्रति सावधान हो जाते हैं, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यह प्रशासकों या प्रधान के द्वारा लिए गये निर्णयों की जांच करने में मदद करता है।

शिक्षा में बजट का उद्देश्य

  • शिक्षा क्षैत्र में बजट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को विकसित करना है।
  • शिक्षा के विकास के लिए न्यूनतम लागत का उपयोग करना होता है।

बजट क्या है, बजट के प्रकार, बजट के उद्देश्य जानने के लिए यह आर्टिकल जरुर पढ़े : बजट क्या है इसका महत्व

तो दोस्तों यह था आर्टिकल (विद्यालय बजट निर्माण के उद्देश्य ? School Budget Formulation Purpose In Hindi) के बारे में. आपको अगर यह Article पसंद आया हो तो नीचे कमेंट करे. आपका हर एक कमेंट मेरा उत्साह बढाता है. ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल पढने के लिए नीचे Related Post जरुर देखे.

साथ में इन आर्टिकल की विडियो देखनी है तो हमारे Youtube Channel को Subscribe करना न भूले.

Similar Articles:

  1. बजट क्या है इसके प्रकार महत्व व उद्देश्य क्या है ?
  2. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बेस्ट हिंदी स्पीच
  3. भ्रष्टाचार पर विस्तृत हिंदी निबंध How To Stop Corruption Bhrashtachar Essay In Hindi
  4. परिश्रम का महत्त्व व फायदे पर निबंध
  5. गुरु रविदास जी का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com