• Home
  • Hindi Stories
  • Hindi Quotes
  • Hindi Poems
  • Hindi Biography
  • Hindi Slogans

Nayichetana.com

Nayichetana, Nayichetana.com, slogan in hindi




  • Home
  • Best Hindi Stories
  • Youtube Videos
  • Health In Hindi
  • Self Improvment
  • Make Money
You are here: Home / हिन्दी निबन्ध / शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व पर निबन्ध

शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व पर निबन्ध

September 12, 2021 By Prakash Singh Leave a Comment

शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व पर निबन्ध Shiksha me Hindi Bhasha Ka Mahtav

Table of Contents

शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व पर निबन्ध, Shiksha me Hindi Bhasha Ka Mahtav, importance of hindi language in education,hindi bhasha essay

शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व

Shiksha me Hindi Bhasha Ka Mahtav

शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व आज एक आवश्यक मुद्दा बन चुका है, क्योंकि आज के समय में लोग हिंदी की बजाय अंग्रेजी भाषा को ज्यादा अहमियत दे रहे है, जबकि हिंदी भाषा की महत्वता कई गुना अधिक है। हमारी भाषा पूरी दुनिया 50 करोड़ से भी अधिक लोगों के द्वारा बोली और समझी जाती है।

यह भाषा भारतीय की पहचान है और इसके साथ ही यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों के लिए भी उपयोगी है। हमारी भाषा बहुत सरल और लचीली है, जिसे हर व्यक्ति समझ सकता है। हिंदी भाषा का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पारम्परिक, प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के लिए भी बहुत सारे महत्व है, इसलिए आज पूरा विश्व हमारी भाषा को समझने की कोशिश कर रहा है।

आज हम शिक्षा में हिंदी भाषा के महत्व समझाने के लिए 14 सिंतबर को हर बार हिंदी दिवस के रूप में मनाते है। वर्तमान में हमारे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी भी हिंदी भाषा को बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए हिंदी को भारत के हर शिक्षा क्षैत्र में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा हिंदी भाषा को सीखने के लिए एक लर्निंग इंडियन लैंग्‍वेज विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (लीला) मोबाइल ऐप तैयार किया गया है।

विश्वभर में करोड़ो लोग हमारी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे हिंदी भाषा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान मिली है। इसके अलावा यूनेस्को में भी सात भाषाओं में हिंदी को मान्यता दी गयी है। हमारी भाषा विचार और संस्कृति का सबसे अच्छा वाहक है, जो एकता को बढ़ावा देता है।

अगर हम शिक्षा के क्षैत्र में हिंदी भाषा के महत्व को देखे तो हिंदी आज पूरी दुनिया में 175 से भी अधिक विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही है और बड़े स्तर पर हिंदी भाषा में ज्ञान-विज्ञान की पुस्तके लिखी जा रही है। इसके अलावा हिंदी अब इंटरनेट की दुनिया में भी बहुत चुकी है, मतलब आज ऑनलाइन प्लेटफोर्म पर भी हिंदी कंटेट मिल रहा हैं।

शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व

शिक्षा के क्षैत्र में हिंदी भाषा के अनेक महत्व मिलते हैं, जैसे –

  • हिंदी में शिक्षा को हासिल करना आसान है।
  • इसके कई संस्कृति राज़ सीखने को मिलते हैं।
  • इसका उपयोग वैज्ञानिक खोज़ में भी किया जाता है।
  • हिंदी भाषा पारंपरिक ज्ञान, प्राचीनतम सभ्यता ज्ञान और आधुनिक विकास के लिए एक अत्यंत आवश्यक भाषा हैं।
  • हिंदी संस्कृत का एक सरल रूप है, जिसके द्वारा हम ऐतिहासिक रहस्यों को पढ़ सकते है और एक अनोखी खोज की जा सकती हैं।
  • वर्तमान में हिंदी भाषा विश्व की प्रभावी भाषा बन चुकी है, विदेशी लोग भी इसे पढ़ रहे हैं, ताकि वे आधुनिक प्रगति कर सके, इसलिए हमें भी हिंदी भाषा में निपुण बनना होगा।
  • इस भाषा का इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे जानना हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है।
  • हिंदी भाषा में शिक्षित होना बहुत आवश्यक है, और इसके लिए हिंदी को शिक्षा में लाना बहुत आवश्यक हैं।

निष्कर्ष :  मुझे उमीद है कि अब तक आपको पता चल चुका होगा कि हिंदी भाषा हमारे भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है और इसके लिए हिंदी को शिक्षा में लाना बहुत आवश्यक है ।

अगर आप वर्तमान समय में हिंदी भाषा का क्या मह्त्व है और इसका क्या भविष्य है इस बारे में जानना चाहते है तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़े – हिंदी भाषा का महत्व पर निबन्ध

तो दोस्तों यह लेख था बच्चों की दुनिया में हिन्दी का महत्व पर निबंध, Shiksha me Hindi Bhasha Ka Mahtav, Hindi Bhasha Par Nibandh. यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो कमेंट करें। अपने दोस्तों और साथियों में भी शेयर करें।

@ आप हमारे Facebook Page को जरूर LIKE करे

Similar Articles:

  1. हिन्दी भाषा का महत्त्व एवं इसके लाभ Hindi Language Benefit Importance In Hindi
  2. बच्चों की दुनिया में हिंदी का महत्व पर निबंध
  3. पुरी जगन्नाथ धाम का इतिहास Puri Jagannath Temple History In Hindi
  4. गुरु रविदास जी का जीवन परिचय
  5. बजट क्या है इसके प्रकार महत्व व उद्देश्य क्या है ?

About Prakash Singh

Hello Friends, I am Prakash Singh.. I am Write OF Mostaly In Biography And History. I Love TO Share My View To Others. So This Way Its My Small Step.. If You Like The Topics Of Biography And History.. You Can Read Our Many Post Of This Topics..Read Hindi Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Top 7 Best Article In Nayichetana. Com

  • चाणक्य की 10 बातें आपकी ज़िन्दगी बदल सकती है
  • 3 बुरी लत जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगी
  • Online घर बैठे Paise कैसे कमायें
  • Teenage में ये 7 गलतियाँ कभी भी न करना
  • वजन बढ़ाने मोटा होने के 21 आसान उपाय
  • 3 लोग जिन्हें आपको कभी धोखा नहीं देना चाहिए
  • लम्बाई बढाने के 23 बेस्ट तरीके

Recent Posts

  • The Mental Toughness Handbook Hindi Summary
  • भगत सिंह के विचार | Bhagat Singh Quotes In Hindi
  • दोस्ती का विश्वास Best Hindi Story Of Two Friends
  • विलियम शेक्सपियर के विचार
  • हार के बाद मिलेगी सफलता After Failure Gain Success In Hindi
  • शराब और साहूकार हिन्दी प्रेरणादायक कहानी
| About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclosure & Disclaimer |

You Are Now: Nayichetana.com Copyright © 2015 - 2025 to Nayichetana.com